देश मे हुए लोकसभा व विधानसभा में जीत की लहर पहुँची सरगुजा…कांग्रेसियों ने मनाया जश्न…

 अम्बिकापुर देश के विभिन्न प्रान्तों जैसे झारखण्ड, उत्तराखंड, केरल,मेघालय में  लोकसभा व विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सरगुजा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई..
दरसल  लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में कुल 14 सीटों में से 12 सीट पर कांग्रेस पार्टी  महागठबंध को विजय प्राप्त हुआ। इस हर्षोउल्लास में कांग्रेसजनो में काफी खुशहाली का माहोल देखा गया,अम्बिकापुर में जिला कांग्रेस कमिटी महामंत्री अरविन्द सिंह तथा यूथ इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा महामाया चौक व भारत माता चौक में पटाखें फोड़कर जश्न मनाया गया। अब लगातार जनता का रुझान कांग्रेस की ओर बढ़ता दिख रहा। जनता अब परिवर्तन चाह रही हैं। इस कार्यक्रम में निक्की खान ,अमित तिवारी,सिकंदर,नितीश ताम्रकार,विनोद जायसवाल,आतिफ राजा, बबुआ,अमन,किशन तिवारी तथा और कार्यकर्ता उपस्थित थे .