किसान जरा अपना खाता चेक करिए… फसल बीमा की ये राशि पहुंची की नही.

  • फसल बीमा की 3 सौ 68 करोड़ राशि पहुंची किसानों खाते में..

बेमेतरा जिले के किसानों को सबसे ज्यादा 149.73 करोड़,राजनांदगांव के किसानों को 75 करोड़,कबीरधाम के किसानों को 20.69 करोड़, बलौदाबाजार के किसानों को 17.41 करोड़ की बीमा राशि का होगा भुगतान।
कृषि-सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जल्द बीमा भुगतान के लिए कर रहे थे निरंतर प्रयास।

रायपुर  खरीफ 2017 के दौरान जिन किसानों ने अपने खेतों में मौसम की मार झेली थी। उन किसानों के लिए आज एक अच्छी खबर आयी है।  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उनके नुकशान की भरपाई होने जा रही है।  फसल के नुकसान दावे की भुगतान राशि उनके खाते में डालने बैंकों को भेज दी गई है।
कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप बीमा कंपनियों ने 225569 बीमाधारी पीड़ित किसानों के लिए 367.898 करोड़ राशि का भुगतान किसानों के सम्बध्द बैंकों में कर दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन हेतु मौसम खरीफ वर्ष 2017 में इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 21 जिले तथा रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को 6 जिला आवंटित किया गया है।
अब तक की स्थिति के अनुसार इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 133734 (एक लाख तैतीस हज़ार सात सौ चौतीस) किसानों को बीमा की राशि भुगतान के लिए 183.731 करोड़ रुपए बैंकों में ट्रांसफर कर दिए है। शेष 20065 (बीस हज़ार पैसठ) किसानों की 20.0289 करोड़ की राशि का भुगतान अभी प्रक्रियाधीन है।  इसी प्रकार रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने भी 91835 किसानों का बीमा भुगतान राशि 184.167 रुपये पूर्णतः कृषकों के सम्बद्ध बैंकों में ट्रांसफर कर दिया है।
इस संबंध में प्रदेश के कृषि एवं सिंचाई मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बीमा कराया था। उनको यह लाभ मिल रहा है। हमारी सरकार सदैव किसानों के हित में काम करने के लिए तत्पर रहती है। उन्हें सहयोग करने के लिए विभिन्न योजनाओं के साथ हम तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी खेती किसानी की बेहतरी को लेकर ज्यादा चिंता करते है। इसीलिए उन्होंने नई प्रधानमंत्री फसल बीमा की शुरुआत की। वे किसानों की आय दुगुनी करने की दिशा में काम कर रहे है। हम भी उनके बताए  रास्तों में आगे बढ़ते हुए किसानों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के लिए संकल्पित है।

जिलेवार लाभान्वित कृषकों की संख्या व बीमा भुगतान राशि इस प्रकार है…
बलौदा बाजार जिले के 14141किसानों को 17.413 करोड़ राशि,बीजापुर जिले के 1169 किसानों को 1.371 करोड़ राशि,बिलासपुर जिले के 5851 किसानों को 6.134 करोड़ की राशि,दंतेवाड़ा जिले के 436 किसानों को 91 लाख राशि,धमतरी जिले के 7376 किसानों को 5.963 करोड़ राशि,दुर्ग जिले के 11191 किसानों को 11.717 करोड़ राशि,गरियाबंद जिले के 5633 किसानों को 3.998 करोड़ राशि,जांजगीर जिले के 2759 किसानों किसानों को 1.974 करोड़ राशि,कबीरधाम जिले के 10476 किसानों को 20.691 करोड़ राशि,कोंडागांव जिले के 1068 किसानों को 1.447 करोड़ राशि,कोरिया जिले के 803 किसानों को 0.584 करोड़, महासमुंद जिले के 12982 किसानों को16.693 करोड़ राशि,रायगढ़ जिले के 2666 किसानों को 2.586 करोड़ राशि,रायपुर जिले के 8607 किसानों को 8.575 करोड़ राशि,राजनांदगांव जिले के 40989 किसानों को 75.12 करोड़ की राशि,कांकेर जिले के 7579 किसानों को 8.554 करोड़ राशि,बालोद जिले के 17103 किसानों को 22.37 करोड़ राशि,बेमेतरा जिले के 68173 किसानों को 149.73 करोड़ राशि,कोरबा जिले के 1492 किसानों को 3.467 करोड़ राशि,मुंगेली जिले के 4406 किसानों को 7.15 करोड़ राशि,सुकमा जिले के 472 किसानों को 98 लाख राशि,सूरजपुर जिले के 189 किसानों को 47 लाख राशि का भुगतान किया गया है..