पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी जातियों को एक जुट कर 2018 के चुनाव में लाना होगा परिवर्तन : मनोज गुप्ता

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों के दौरा कार्यक्रम का शानदार समापन कल मैनपाठ मण्डल में हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ मे जनसंख्या की दृष्टि से 53 प्रतिषत् आबादी पिछड़ा वर्ग समाज की है। पिछड़ा वर्ग समाज के एकजुटता से ही छत्तीसगढ़ में चैथी बार भाजपा की सरकार बनेगी। आगे उन्होनें कहा कि सरगुजा जिले में भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पिछड़ा वर्ग में शामिल सभी जातियों को एक जुट कर 2018 के चुनाव में परिवर्तन लायेगा व भाजपा का विधायक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभायेगा।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रो. गोपाल राम ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रियता से भाजपा के बाकी सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों को प्रेरणा मिल रही है, यही उत्साह व उर्जा आगे भी बरकरार रखना है ताकि सारे विरोधी पस्त हो जायें।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो ने कहा कि सरगुजा जिले में पिछड़ा वर्ग के लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है यदि आदिवासी व पिछड़ा मोर्चा एकजुट होकर कार्य करें तो सरगुजा की तीनों सीट जीतने से हमें कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजुषा भगत, जितेन्द्र सोनी, पंकज गुप्ता, सरजु यादव व प्रभु यादव ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन रजनीष पाण्डेय व आभार प्रदर्षन पप्पु यादव ने किया। इससे पूर्व सैकड़ो मोटर सायकल सवार कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया, अम्बिकापुर से शुरू हुई रैली का दरिमा में दरिमा मण्डल द्वारा, नवानगर में नवानगर मण्डल द्वारा तथा रास्ते में जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम के पश्चात् मैनपाठ में मैनपाठ मण्डल द्वारा शानदार स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा के प्रदेष मंत्री अरूणा सिंह, सुरेष गुप्ता, महेष जायसवाल, सुदामा यादव, मधु चैदहा, बतौली, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष हरि गुप्ता, रष्मि जायसवाल, अषोक सोनी, अभय गुप्ता, दीपक यादव, आषीष गुप्ता, अमित गुप्ता, रोहित कुषवाहा, सुमित, दीपक सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे