शहर मे कोल परिवहन बंद कराने आमरण अनशन शुरु : रविन्द्र गुप्त बैठे अनशन पर

अम्बिकापुर 

सरगुजा जिले मे एसईसीए और अदानी द्वारा किया जा रहा कोल परिवहन आम लोगो के लिए खतरनाक साबित होता जा रहा है। आय दिन सडक हादसे और सडक चलते इंसानो की मौत आम बात हो गई है। लिहाजा अम्बिकापुर शहर के व्यस्तम रिंग रोड से हो रहे कोल परिवहन को पूर्णत बंद करने की मांग भी शुरु होने लगी है। और इसी मांग के साथ शहर के एक पार्षद आमरण अनशन पर बैठ गए है। दरअसल अम्बिकापुर के नमनाकला वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद रविन्द गुप्त भारती ने शहर के अम्बेडकर चौक मे आज से आमरण अनशन शुरु कर दिया है। और पहले ही दिन उनको आम लोगो के साथ ही जनप्रतिनिधियो का भी समर्थन मिलने लगा है। इधर शहर के रास्ते कोल परिवहन बंद करने की मांग को लेकर आमरण अनशन मे बैठे रविन्द्र गुप्त भारती के मुताबिक अदानी और एसईसीएल के कोल परिवहन से शहर कोई फायदा नही है। बल्कि इसके unnamed (9)परिवहन मे लगे वाहन रोड हादसो का कारण बन रहे है। इतना ही नही भारती के मुताबिक कोल परिवहन के लिए शहर के बाहर से रिंग रोज का निर्माण होना चाहिए और अब अगर आमरण अनशन से भी शहर के रास्ते कोल परिवहन बंद नही हुआ तो आने वाले समय मे बडा जन आंदोलन होगा।

गौरतलब है कि रविन्द्र गुप्त भारती के इस आमरण अनशन को पहले ही दिन से आम लोग से साथ ही जनप्रतिनिधियो का भी समर्थन मिलने लगा है। जिस क्रम मे आज अनशन स्थल पर महापौर प्रबोध मिंज, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुन्तला पाण्डेय, पार्षद दीपक गर्ग टिन्नी बाबरा, पार्षद मंजूषा भगत समेत बारी बारी से काफी संख्या मे आम नागरिक भी पंहुचे।