कब रुकेगा अधिकारी कर्मचारियों के अप डाउन का खेल,,,,,

 

  • ट्रैन के टाइमिंग अनुसार चल रहे जिले के सरकारी दप्तर
जांजगीर चाम्पा ( संजय यादव ) जिले के कई सारकरी दफ़्तर ट्रेन की टाइमिंग के अनुसार ही संचालित हो रहे है। ट्रेन समय पर पहुच गई तो अफसर दफ़्तर पहुच जाते है। नही तो अन्य कर्मचारियों के भरोसे दफ़्तर संचालित होता है। ऐसे अधिकारी व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन लगाम नही कस पा रहा है। जिले।में संचालित अधिकांस सरकारी दफ्तरों में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी ओ के बार बार फ़रमान के बाद भी मुख्यालय में निवास करना शुरू नही किया है। ऐसे अधिकारी रोज बिलासपुर ,अकलतरा, सक्ति से रोज अप डाउन कर अपना ड्यूटी  करते है। स्वाथ्य, खनिज,खाद्य,शिक्षा,जिला पंचायत, राजस्व,pwd,के अधिकारी कर्मचारी सहित जनपद सीईओ और अन्य कर्मचारी अपने मुख्यालय में नही रहते। इनमे।से ज्यादा रोज ट्रेन में आना जाना करते है। पूर्व कलेक्टर ने मुख्याल में निवास करने का कई बार आदेश नए किया था लेकिन अधिकारी कर्मचारी उनके आदेश का पालन नही  कर रहे है। अधिकांस लोग सुबह लिंक एक्सप्रेस से आते है और शाम को शिवनाथ में चले जाते है।