मंगलवार को जन्मे जातको में ..जानिए क्या कुछ है खास…

मंगलवार को जन्में जातको में मंगल ग्रह से जुड़ें गुण अदिक देखने को मिलते हैं। उग्र, गुस्सैल, बहादुर और बोल्ड होना इनकी खासियत होती है। यह किसी भी परेशानी के आगे जल्दी घुटने नहीं टेकते और ना ही गलत बात को स्वीकार करते हैं ।

mangalwar ko janme logo ka savbhav

बोल्ड जीना है पसंद

अगर आपके किसी दोस्त को महंगे ब्रैंड्स का शौक हो या जो ब्रैंड्स के पीछे दीवाना हो तो हो सकता है उसका जन्म मंगलवार को हुआ हो। इन्हें लग्जरी लाइफ जीना अच्छा लगता है। शॉपिंग करने से यह कभी पीछे नहीं हटते, आप कह सकते हैं कि यह बेहद खर्चीले होते हैं।

mangalwar ko janme logo ka savbhav

जल्द चढ़ जाता है कामयाबी का नशा

ऐसे जातको को जीवन में काफी सफलता मिलती हैं। यह जो भी चाहते है उसे अकसर पाने में कामयाब तो होते हैं लेकिन लापरवाही करने पर वही सफलता इनकी विफलता का कारण भी बन जाती है।

mangalwar ko janme logo ka savbhav

जल्द चढ़ जाता है कामयाबी का नशा

इनके अंदर एक बुरी आदत होती है, अपनी वाहवाही सुनने की। अपनी प्रशंसा सुनने की आस में यह अकसर अपनी कमियों से मुंह फेर लेते हैं।

mangalwar ko janme logo ka savbhav

मंगलवार को जन्मीं लड़कियों का व्यवहार

इस वार को जन्मी लड़कियों में भी समान गुण देखने को मिलते हैं। यह भी साहसी और निडर होती हैं। अकसर यह उस रुढ़िवादी सोच को तोड़ती है जिसके अनुसार लड़कियों को नाजुक समझा जाता है। यह आत्मनिर्भर और स्वाबलंबी होने का ख्वाब रखती हैं। इन्हें क्रोध भी जल्दी आता है और शांत भी शीघ्र ही हो जाती हैं। यह अपने फैसले खुद लेती हैं।

mangalwar ko janme logo ka savbhav

लव लाइफ पर भारी ईगो

एक बेहतर रिश्ते के लिए जरूरी होता है कि आप एक-दूसरे को समझें और समान महत्व दें। यह बात मंगलवार के दिन जन्में जातकों को अवश्य समझनी चाहिए। इनके साथ रिश्ता रखना हो तो छोटे-मोटे झगड़ों से डील करना सीख लेना चाहिए।

mangalwar ko janme logo ka savbhav