26 जुलाई आज का राशिफल..जानिये कैसे बीतेगा आज का आपका दिन!..

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
?सुप्रभातम?
?आज का पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २६ जुलाई २०१९?

सूर्योदय: ? ०५:४२
सूर्यास्त: ? ०७:१२
चन्द्रोदय: ? २५:०२
चन्द्रास्त: ?१३:४२
अयन ? दक्षिणायने (उत्तरगोलीय)
ऋतु: ? वर्षा
शक सम्वत: ? १९४१ (विकारी)
विक्रम सम्वत: ? २०७६ (परिधावी)
मास ? श्रावण
पक्ष: ? कृष्ण
तिथि: ? नवमी (१९:५६ तक)
नक्षत्र: ? भरणी (१८:५७ तक)
योग: ? शूल (०८:४७ तक)
प्रथम करण: ? तैतिल 
द्वितीय करण: ? गर
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? कर्क
चंद्र ? वृष (२५:०९ से)
मंगल ? कर्क (अस्त, पश्चिम)
बुध ? कर्क (वक्री, उदय, पश्चिम)
गुरु ? वृश्चिक (उदित, वक्री)
शुक्र ? कर्क (अस्त,पूर्व)
शनि ? धनु (उदित, पूर्व)
राहु ? मिथुन
केतु ? धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजित मुहूर्त: ? १२:०१ से १२:५४
अमृत काल: ? १३:५४ से १५:३५
होमाहुति: ? राहु
अग्निवास: ? पृथ्वी
दिशा शूल: ? पश्चिम
नक्षत्र शूल: ? ❌❌❌
चन्द्र वास: ? पूर्व (दक्षिण २५:१० से)
दुर्मुहूर्त: ? ०८:२५ से ०९:१९
राहुकाल: ? १०:४६ से १२:२७
राहु काल वास: ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड: ? १५:५० से १७:३१
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
☄चौघड़िया विचार☄
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
पूर्व-दक्षिण (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज १८:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम
भरणी नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (लू, ले, लो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम कृतिका नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (अ, ई) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०५:४३ – ०७:२२ कर्क
०७:२२ – ०९:३९ सिंह
०९:३९ – ११:५६ कन्या
११:५६ – १४:१५ तुला
१४:१५ – १६:३४ वृश्चिक
१६:३४ – १८:३८ धनु
१८:३८ – २०:२० मकर
२०:२० – २१:४८ कुम्भ
२१:४८ – २३:१२ मीन
२३:१२ – २४:४८ मेष
२४:४८ – २६:४३ वृषभ
२६:४३ – २८:५८ मिथुन
२८:५८ – २९:४४ कर्क
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
पञ्चक रहित मुहूर्त:
०५:४३ – ०७:२२ शुभ मुहूर्त
०७:२२ – ०९:३९ मृत्यु पञ्चक
०९:३९ – ११:५६ अग्नि पञ्चक
११:५६ – १४:१५ शुभ मुहूर्त
१४:१५ – १६:३४ रज पञ्चक
१६:३४ – १८:३८ शुभ मुहूर्त
१८:३८ – १८:५७ चोर पञ्चक
१८:५७ – १९:५६ शुभ मुहूर्त
१९:५६ – २०:२० रोग पञ्चक
२०:२० – २१:४८ शुभ मुहूर्त
२१:४८ – २३:१२ मृत्यु पञ्चक
२३:१२ – २४:४८ रोग पञ्चक
२४:४८ – २६:४३ शुभ मुहूर्त
२६:४३ – २८:५८ मृत्यु पञ्चक
२८:५८ – २९:४४ अग्नि पञ्चक
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
??????
〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आपके लिये आज का दिन शुभ रहेगा दिन के आरंभ में स्वास्थ्य चुस्त रहेगा मन मे धन संबंधित उलझन रहेगी लेकिन अकस्मात लाभ के समाचार मिलने से उत्साह बढ़ेगा रुके कार्यो में गति आएगी। कुछ दिनों से टल रही मनोकामना की पूर्ति आज कर सकेंगे। व्यवसाय में नए अनुबंध मिलेंगे लेकिन नए कार्य का आरंभ आज ना करें। धन का निवेश शीघ्र ही फलदायी होगा। नौकरी वाले लोग मध्यान तक कार्य के प्रति कम ही गंभीरता दिखाएंगे। मित्र अथवा रिश्तेदारों के कारण कुछ समय के लिये परेशानी में पड़ेंगे। किसी पर भी आवश्यकता से अधिक विश्वास ना करें ना ही किसी को मन के राज बताये।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज की परिस्थिति हानिकारक बन रही है घर एवं बाहर विवेक से काम लें अन्यथा जहां से लाभ की उम्मीद लगाए बैठे है वहाँ से अकस्मात निराश होना पड़ेगा। आज आप जल्दी से परिश्रम करने के लिए तत्पर नही होंगे इसके विपरीत मौज-शौक के लिए हर समय तैयार मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी आपकी अनदेखी से बिगड़ सकते है अपने हित के लिए अन्य को परेशान ना करें अन्यथा अकेले रह जाएंगे। धन लाभ संध्या के समय आवश्यकता से कम होगा परिवार की महिलाओं अथवा बुजुर्ग से अनजाने में हानि हो सकती है क्रोध ना करें। परिजन अथवा स्वयं के स्वास्थ्य में गिरावट अनुभव होगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका विवेकी व्यवहार कार्य क्षेत्र पर सम्मान दिलाएगा लेकिन घर के सदस्यों के प्रति सनकी मिजाज रहने के कारण आपसी मतभेद रहेंगे। नए कार्य का आरंभ फिलहाल टालें पुराने अधूरे कार्य पूर्ण करने पर अधिक ध्यान दे समय पर कार्य पूरे ना करने पर सम्मान हानि हो सकती है। व्यावसायिक काम काज को लेकर अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा अवकाश भी लेना पड़ सकता है। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन कार्यसिद्धि वाला है समय का लाभ उठाएं अधिकारी वर्ग आज आपकी हर संभव सहायता करेंगे सरकारी अथवा ने कागजी कार्य करने में देरी ना करें अन्यथा लंबित रह सकते है। आर्थिक मामले देखभाल कर ही करें धन की आमद देखकर जल्दबाजी में लिया निर्णय भविष्य में कष्ट देगा। पारिवारिक सदस्य अथवा मित्र, रिश्तेदारों को आर्थिक मदद ना चाह कर भी करनी पड़ेगी इससे घर का बजट प्रभावित होगा। महिलाये घर के कार्यो से ऊबन अनुभव करेंगी धीमी गति से कार्य करने पर अव्यवस्था फैलेगी। स्वास्थ्य आज सामान्य ही रहेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन भाग्योन्नति वाला रहेगा। दिन का प्रथम भाग आलस्य की भेंट चढेगा परन्तु मध्यान से कार्यो में पूरी निष्ठा से जुट जाएंगे अधूरे कार्य पूरे होने पर धन की आमद होगी। आर्थिक रूप से आज का दिन आपकी आशाओ पर खरा उतरेगा लेकिन उधारी के व्यवहार कुछ समय के लिये परेशान करेंगे। घर मे धर्म कर्म के आयोजन होंगे। शुभ धार्मिक यात्रा की योजना भी बनायेगे। उगाही से लाभ होगा। परिजनों के साथ मित्रवत व्यवहार रहेगा। कार्य क्षेत्र पर स्त्री का सहयोग मिलेगा। पारिवार में सुख के साधनों की खरीद का विचार करेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज भी प्रातः काल से ही आपकी सेहत में नरमी आने लगेगी फिर भी लापरवाहि करेंगे जिससे तबियत ज्यादा खराब हो सकती है। कार्य व्यवसाय से आज आशानुकूल परिणाम नही मिलेंगे भागदौड़ अधिक करनी पड़ेगी आर्थिक रूप से दिन उलझनों वाला रहेगा। किसी को उधार दिया धन समय से ना मिलने पर असुविधा होगी बहस भी हो सकती है। नौकरी करने वालो को जबरदस्ती दौड़ धूप करनी पड़ेगी। परिवार का वातावरण भी रोग ग्रस्त रहेगा स्त्री वर्ग की सेहत खराब रहने से काम-काज अस्त व्यस्त रहेंगे। भाई बंधु भी स्वार्थी साधने के लिये व्यवहार करेंगे। धैर्य से दिन व्यतीत करें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन सफलता दायक रहेगा फिर भी स्वभाव में गंभीरता लाना आवश्यक है अन्यथा लोग आपकी बातों को हल्के में लेंगे। कार्य व्यवसाय में पुरानी योजनाए आज फलीभूत होकर धन लाभ के साथ समाज मे वर्चस्व बढ़ाएंगी। सामाजिक क्षेत्र पर आज आपकी छवि प्रतिष्ठित जैसी बनेगी। व्यवसायियों की आर्थिक विषयो को लेकर कहा सुनी हो सकती है विवेकी व्यवहार रखें अन्यथा दुविधा में पड़ सकते है। नौकरी पेशाओ के लिये दिन ज्यादा शुभ रहेगा काम की अपेक्षा सम्मान अधिक मिलेगा। संध्या बाद का समय आनंद मनोरंजन में बिताना पसंद करेंगे। परिजनों से स्नेह स्वार्थ पूर्ति तक ही सीमित रहेगा। सेहत में आज सुधार अनुभव करेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपको पिछले कुछ दिनों से चल रही मानसिक दुविधा में राहत प्रदान करेगा। कार्य व्यवसाय से दिन के आरम्भ में तसल्ली देने वाले समाचार मिलेंगे फिर भी आर्थिक निवेश करने से पहले सोच विचार अवश्य करें धन फंसने की संभावना है। सहकर्मियों की मनमाना व्यवहार कुछ समय के लिए असहज करेगा मामूली झड़प भी हो सकती है। धन लाभ संध्या के आस-पास अकस्मात होने से खर्च निकाल लेंगे। परिवार का वातावरण भी आज अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा किसी के ऊपर भर डालने का प्रयास ना करें अशांति फैल सकती है। सेहत नरम रहेगी।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिये धन और ज्ञान वृद्धिकारक रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे उसमे अपनी कार्य कुशलता का परिचय देंगे। अपने अनुकूल कार्य मे विशेष योग्यता मिलेगी।
आज आपके मन में राग-द्वेष की भावना रहने से किसी प्रिय व्यक्ति से दूरी बन सकती है लेकिन सामजिक व्यवहार बढ़ने का लाभ मिलेगा। संध्या के समय आकस्मिक धन अथवा उपहार लाभ के योग है। आज के दिन प्रेम-प्यार से दूर रहना ही हितकर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बनेगी यथा सम्भव आज टालें। स्वास्थ्य संबंधित समस्या कुछ समय के लिये रहेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिये प्रतिकूल रहेगा। कार्य क्षेत्र पर धीमी गति से कार्य करने पर लोगो की आलोचना सुन्नी पड़ेगी आर्थिक कारण से भी किसी से तकरार होने की सम्भावना है। आप जो भी कार्य करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलेगा। अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी ना चली जाए इसका ध्यान रखें। गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनो से मतभेद रहेंगे घरेलू झगड़े से बचने के लिये मौन धारण उत्तम उपाय है। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी परिस्थिति आपके लिए सहायक बन रही है। दिन के आरम्भ से लेकर अंत तक आपकी दिनचार्य अन्य दिनों से अलग रहेगी। दिन भर शारीरिक व मानसिक रूप से चुस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज नए प्रयोगों में रूचि दिखाएंगे। नियमित के अलावा अनैतिक मार्ग से भी धन लाभ होगा। आज घर एवं बाहर क्लेश मुक्त वातावरण बनने से राहत मिलेगी। मन मे यात्रा पर्यटन के विचार बनेंगे लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण निरस्त ही करनी पड़ेगी। महिला मित्र से मधुर मुलाकात होगी। संध्या के समय मित्र-परिजनों के साथ मनोरंजन के अवसर मिलेंगे। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शुभ कर्मों में व्यतीत करेंगे दिन के पूर्वार्ध में घर मे धार्मिक कृत्यों का आयोजन होगा धार्मिक क्षेत्रो की यात्रा के प्रसंग भी उपस्थित होंगे धन पुण्य पर खर्च करेंगे। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक का समय अनदेखी के कारण मंदा जाएगा इसके बाद रात्रि तक कही ना कहि से आर्थिक लाभ होगा। स्वभाव में आज थोड़ी कृपणता भी रहने से परिजनों से मन मुटाव होगा। नौकरी वाले लोग कार्यो को जल्दबाजी में करेंगे जिससे थोड़ी बहुत त्रुटि हो सकती है। संध्या बाद का समय दिन की अपेक्षा राहत वाला रहेगा थकान रहने पर भी मनोरंजन के अवसर नही चूकेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Astro Shashikant Pandey
9930421132