Breaking : बोलेरो और डंपर में ज़ोरदार भिड़ंत… एक मासूम समेत 7 लोगों की मौत, 5 गंभीर … शोक कार्यक्रम से लौट रहे थे सभी

सतना। सतना जिले के नागौद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे इलाज के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह की है, जहां नागौद थानान्तर्गत एक बोलेरो वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया है। नागौद के रेरूआ मोड़ में बोलेरो की भीषण टक्कर एक डंपर से हो गई। जिसमें तीन महिला, तीन पुरूष एवं एक बच्चे की जान चली गई।

बताया जा रहा है कि रीवा का विश्वकर्मा परिवार पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पन्ना गया हुआ था, जहां से लौटते समय पूरा परिवार नागौद में हादसे का शिकार हो गया।

बोलेरो एवं डंपर के बीच भीषण भिडंत नागौद थानान्तर्गत रेरूआ मोड़ में हुई है। भिड़त इतनी भयानक थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गएं। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने मदद की। डायल-100 को सूचित करके घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

इस भीषण सड़क हादसे में विश्वकर्मा परिवार के तीन महिला, तीन पुरूष एवं एक बच्चे की मौत हो गई है। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।