सोशल मीडिया पर हुआ प्यार…बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई लड़की.. लड़का रेप करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर फ़रार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से रेप की खबर है। युवती को सोशल साइट पर प्यार हुआ और वो बॉयफ्रेंड से मिलने कानपुर चली गई। यहां बॉयफ्रेंड उसे शादी का झांसा देकर होटल ले गया और तीन दिन तक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लड़की को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी के युवती के साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करने की भी खबर है। युवती ने जबलपुर की महिला थाने में रेप का मामला दर्ज कराया है।

महिला थाना पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र 26 साल है। इस घटना के बाद वह आरोपी के घर गई और पिता से भी मिली। लेकिन, उसके पिता ने भी लड़की के साथ बद्तमीजी की और धक्के मारकर भगा दिया। आरोपी और उसके पिता ने लड़की से कहा कि दोबारा कानपुर में दिखी तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे। बॉयफ्रेंड ने लड़की को उसका आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की भी धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी लड़के और पिता के खिलाफ रेप, अप्राकृतिक कृत्य, धमकी देने व आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है।

जबलपुर की रहने वाली 26 साल की लड़की ने पुलिस को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि वह MBA कर रही है। कुछ समय पहले उसकी दोस्ती गुमती नंबर पांच श्री दुर्गा फ्रुट्स कंपनी कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अर्चित सलूजा से हुई थी। दोनों के बीच सोशल साइट पर दोस्ती हुई। उनके बीच बातें होने लगीं और दोस्ती प्यार में बदल गई। लड़के ने शादी की बात कहकर कानपुर बुला लिया। वह एक होटल में तीन दिन तक रेप और अप्राकृतिक यौन शोषण करता रहा।