कृषि मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन आज जबलपुर में रहेंगे

जबलपुर : शुक्रवार, जनवरी 3, 2014, 19:46 IST

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 4 जनवरी, शनिवार को प्रात: 10.30 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में कृषि वैज्ञानिक और अधिकारियों द्वारा आयोजित समारोह में भाग लेंगे। श्री बिसेन विश्वविद्यालय संबंधी बैठक भी लेंगे। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त श्री एम.एम. उपाध्याय और प्रमुख सचिव कृषि श्री राजेश राजौरा भी सम्मिलित होंगे। श्री बिसेन 5 जनवरी की सुबह भोपाल आयेंगे।