कांग्रेस विधायक के बेटे की थाने में दादागिरी… पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में किया है गिरफ्तार… 5 महीने से था फ़रार… 25 हज़ार का घोषित था इनाम

इंदौर / पिछले 5 महीनों से फरार कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाने में रखकर पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। इस बीच करण मोरवाल की दादागिरी सामने आई है। दुष्कर्म का आरोपी करण ने पुलिस से जबरदस्ती की है।

बता दें कि पुलिस ने कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। वहीं 5 महीने की तलाशी के बाद पुलिस ने मक्सी से करण को दबोचा है। गिरफ्तारी के बाद अब थाने में करण की दादागिरी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि चेहरे पर मास्क हटाने के लिए पुलिस कर्मी ने हाथ बढ़ाया था, लेकिन दुष्कर्म आरोपी करण पुलिस कर्मी का हाथ झटक कर आगे बढ़ गया। बता दें कि पुलिस ने करण पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।