Breaking : बैंक के अंदर गार्ड के रायफ़ल से चली गोली.. महिला घायल.. मची अफ़रा-तफ़री

सागर। मध्यप्रदेश के सागर ज़िले के बीना में बैंक के अंदर गोली लगने से एक महिला घायल हो गई। महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक़ बीना के बैंक में एक महिला कियोस्क से पैसे निकालने गई थी। इस दौरान बैंक का गार्ड अपनी रायफल साफ़ कर रहा था, और अचानक गोली चल गई। गोली सीधे महिला को लगी।

घटना के बाद बैंक में अफरा तफ़री मच गई। गोली लगने से घायल महिला को कर्मचारियों द्वारा तुरंत अस्पताल लाया गया है। जहां उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।