सैफ अली खान अब बनेंगे ,शेफ,

बॉलीवुड में छोटे नवाब के नाम से मशहूर सैफ अली खान बड़े पर्दे पर जल्द ही शेफ की भूमिका में नजर आएंगे।

2015 की सफल हॉलीवुड फिल्म ‘शेफ’ के रीमेक में वह शेफ का किरदार निभाएंगे। राजा कृष्ण मेनन इसका निर्देशन करेंगे। हालांकि, खाना बनाने में सैफ के हाथ बहुत तंग हैं। उनकी पत्नी करीना कपूर खान ने ऐसे ही एक वाकये का जिक्र करते हुए रसोईघर में उनके कारनामे के बारे में बताया है।

अभिनेत्री ने बताया कि सैफ किचन में उनकी कभी मदद नहीं करते। एक बार उन्होंने पास्ता बनाने की कोशिश की थी जिसका अनुभव बहुत ही खराब था।

मालूम हो कि करीना अभिनीत ‘की एंड का’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें वह एक महत्वाकांक्षी पेशेवर महिला की भूमिका में दिखेंगी। अर्जुन कपूर भी लीड रोल में होंगे। अर्जुन और करीना पहली बार सुनहरे पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे।