वरुण से बोली परिणीति..जब किस कर रहे हो तो लंबा करना…

मुंबई
वरुण धवन और परिणीति चोपड़ा ने मंगलवार को ‘ढिशूम’ का आइटम नंबर जानेमन आह.. लॉन्च किया। इस मौके पर परिणीति ब्लैक लेदर आउटफिट तो वरुण मिलिट्री जैकेट और डेनिम्स में स्पॉट किए गए। मीडिया इंटरेक्शन के दौरान जोड़ी ने इस आइटम नंबर पर डांस किया साथ ही इसे सिंगर अमन त्रिखा के साथ गुनगुनाते भी नजर आए।
vvarun-pariniti-1
वरुण-परिणीति का किसिंग किसा …
मीडिया के बातचीत के दौरान परिणीति ने बताया कि गाने के आखिर में किसिंग का आइडिया वरुण का था। शुरुआत में परिणीति इसके लिए तैयार नहीं थीं, लेकिन बाद में वे मान गईं। पहले इन्होंने फेक किस या ऑफकैमरा किस करने के बारे में सोचा। मीडिया के सामने जब परिणीति ने फेक किस की बात कही इस पर झट से वरुण बोले, “परिणीति ने मुझे कहा था, तुम ये सब नहीं कर सकते। हम आज की जनरेशन के है। अगर किस करना है तो लंबे समय तक करना”
वरुण ने छुए परिणीति के पैर..
 वरुण और परिणीति ने स्टेज पर वहां मौजूद ऑडियंस के सामने लाइव परफॉर्मेंस दी। इस दौरान परिणीति बिना सैंडल के डांस कर रही थीं। डांस खत्म होने के बाद जब वे अपनी हाई हिल्स पहन रही थीं। उसी दौरान वरुण अचानक उन्हें सैंडल पहनाने लगे। फिर उन्होंने परिणीति के पैर छुए और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम भी किया। यह देख वहां मौजूद सभी दर्शक हंस पड़े। बता दें, वरुण धवन, जॉन अब्राहम और जैकलीन स्टारर फिल्म ‘ढिशूम’ में परिणीति ने आइटम सॉन्ग में स्पेशल अपियरेंस दी है। रोहित धवन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 29 जुलाई को रिलीज होगी।