दही खाएं रोग भगाएं, कब्ज और हाई ब्लड प्रेशर में मिलती है राहत

लाइफस्टाइल डेस्क: मौसम में बदलाव के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिन का बढ़ता तापमान इसका इशारा भी कर रहा है। इस मौसम के शुरू होते ही चेहरे पर फुंसियां निकल आती हैं। कभी-कभी सारा शरीर छोटे-छोटे दानों से भर जाता है। ऐसे में दही रामबाण साबित हो सकता है। कम ही लोग यह जानते होंगे कि दही का उपयोग सौंदर्य प्रसाधन के रूप में भी होता है।

इसमें कई ऐसे रासायनिक पदार्थ होते हैं, जिसके कारण यह दूध की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। जिन लोगों को अपच, कब्ज, गैस आदि की परेशानी होती रहती हैं, उनके लिए दही का उपयोग करने से आंतों की गरमी दूर हो जाती है। इसका इन दिनों में रोजाना सेवन करने से डाइजेशन अच्छी तरह से होने लगता है और भूख खुलकर लगती है।

इसके अलावा दही में दिल की बीमारी, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दो की बीमारियों को रोकने की अद्भुत क्षमता है। दही में कैल्शियम की मात्रा अधिक पाई जाती है, जो हमारे शरीर में हड्डियों का विकास करती हैं।