CG Breaking: सर्व आदिवासी औऱ गोंडवाना समाज के 300 लोगों ने किया BJP प्रवेश, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन, अध्यक्ष अरुण साव ने भगवा पगड़ी पहना कर दिलाई सदस्यता

रायपुर. भाजपा में आज सैकड़ो आदिवासियों ने प्रवेश किया। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की उपस्थिति में वरिष्ठ जनों का भाजपा में भगवा पगड़ी पहना कर प्रवेश कराया। बता दे कि पिछली बार छोलीवुड एक्टर अनुज शर्मा, पद्मश्री पंथी नृतक राधेश्याम बारले समेत कई दिग्गज हस्तियों ने प्रवेश किया था।

IMG 20230605 WA0013

आज भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश लिए विकेश कुमार हिचामी, प्रदेश संगठन मंत्री गोंड महासभा, भूपेंद्र दर्रो, संरक्षक, गोंडवाना समाज युवा प्रभाग, बस्तर संभाग, चंद्रशेखर मंडावी, ब्लॉक उपाध्यक्ष, सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग, कांकेर ब्लॉक, रमेश मंडावी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोंडवाना समाज, कांकेर, जितेंद्र मरकाम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, गोंडवाना समाज, धनेलीकन्हार, विष्णु कावड़े, क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोंडवाना समाज, कांकेर शामिल हैं।

IMG 20230605 WA0012

कुल 377 लोगो ने प्रवेश किया है इसमें पृथ्वीराज निर्मल रिटायर्ड एसडीएम भी शामिल हैं, इनके अलावा वैश्य समाज के 44 लोगो ने भी प्रवेश किया है।