Big Breaking : दो नाव में भीषण टक्कर… 100 लोगों के डूबने की आशंका

गुवाहाटी : असम की ब्रह्मपुत्र नदी में भीषण नाव हादसा हुआ है। यहां यात्रियों से भरी दो नावों में टक्कर हो गई। हादसे के बाद कई लोगों को लापता होने की खबर है। यह हादसा राज्य के जोरहट जिले के नीमतीघाट पर हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों नावों में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे।

राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा ने घटना की पुष्टि करते हुए दुख जाहिर किया है। उन्होंने माजुली और जोरहाट जिला प्रशासन को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्‍होंने अपने मंत्री बिमल बोरा को शीघ्र माजुली पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने को कहा है। सीएम ने अपने प्रधान सचिव समीर सिन्‍हा को लगातार घटनाक्रम पर निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। हिमंता बिस्वा ने ट्वीट किया कि वह घटना स्थल का दौरा करने और हालातों का जायजा लेने के लिए कल माजुली पहुंचेंगे।