केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने अम्बिकापुर को एक ही दिन में दो बार किया सम्मानित

रायपुर – रायपुर आये शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने बीते दिसंबर में प्रदेश के प्रथम ओडीएफ घोषित होंने वाले अंबिकापुर के महापौर डॉ अजय तिर्की, सभापति शफी अहमद एवं आयुक्त एल के सिंगरौल को ओडीऍफ़ का प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया..वही अम्बिकापुर की जमकर तारीफ करते हुए श्री नायडू ने कहा कि अंबिकापुर नगर निगम स्वछता के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहा है..इस अवसर पर उन्होंने अम्बिकापुर वासियों की भी तारीफ़ करते हुए शहर वासियो को शुभकामनाये दी..

गौरतलब है की शहरी विकास,आवास एवं सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू आज रायपुर प्रवास पर है..इस दौरान उन्होंने नया रायपुर स्थित मंत्रालय में केंद्र सरकार की योजनाओं और मिशन की समीक्षा बैठक ली.. समीक्षा बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान श्री नायडू ने ओडीऍफ़ के लिए अम्बिकापुर नगर निगम को प्रमाण पत्र प्रदान किया और निगम महापौर, सम्भापति और आयुक्त को सम्मानित किया.. गौरतलब है की दिसंबर 2016 में अम्बिकापुर नगर निगम ने प्रदेश का पहला ओडीएफ नगर निगम होने का गौरव प्राप्त किया था..

प्रदेश के प्रथम ओडीएफ नगर निगम के लिए सम्नानित किये जाने के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में 2 लाख से कम आबादी वाले शहरो में अम्बिकापुर पहले पायदान पर था लिहाजा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अम्बिकापुर नगर निगम के आयुक्त, महापौर एवं सभापति सहित एसएलआरएम की पांच महिलाओं को सम्मानित किया गया.. यह आयोजन वीआईपी रोड स्थित होटल वीडब्लू केनियन में आयोजित किया गया था..