कांग्रेस के दिग्गज नेता का हार्ट अटैक से निधन, 56 साल की उम्र में ली आखरी सांस, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर

देश की राजधानी दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के बेटे और दिल्ली कांग्रेस के सीनियर नेता अरविंदर सिंह (56) का सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस दौरान वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। वहीं, अरविंदर सिंह साला 2008 में कांग्रेस के टिकट पर दिल्ली के देवली विधानसभा से विधायक चुने गए थे। जहां उनके परिजनों ने बताया कि मंगलवार यानि कि आज लोधी रोड श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

वहीं, देवली विधानसभा सीट से पूर्व विधायक अरविंदर सिंह के निधन पर कांग्रेस के नेताओं ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें साधारण व्यक्तित्व और सामाजिक जागरूकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि मेरे सहयोगी और दोस्त अरविंदर सिंह के निधन के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध हूं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत मेहनत की थी। उनके जाने की हमेशा कमी खलेगी।