भारत जोड़ो न्याय यात्रा में फिर बवाल! पुलिस से भिड़े राहुल गांधी के समर्थक, कांग्रेसियों ने की हाथापाई

नई दिल्ली. कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक बार फिर बवाल हो गया है। असम में राहुल गांधी के समर्थकों और पुलिस के बीच भिड़ंत हो गई है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के समर्थकों और पुलिस आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच हाथापाई हुई है। राहुल गांधी ने यात्रा रोकने का आरोप लगाया है।