मनरेगा मजदूरों के लिए Good News, सरकार ने मजदूरी में की वृद्धि, कर्नाटक में 33₹ बढ़ा मजदूरी दर, जानिए छत्तीसगढ़ और MP में कितना बढ़ा मजदूरी दर ?

दिल्ली.Increase In Mnrega Wages: महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत् मजदूरी करने वाले मजदूरों के लिए बड़ी खुशखबरी हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने बुधवार (27 मार्च) को मनरेगा के तहत् मजदूरी बढ़ाने का ऐलान दिया हैं। सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए मनरेगा के तहत् अकुशल शारीरिक श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दर जारी कर दिया हैं। जिसके मुताबिक़, गोवा में सबसे ज्यादा मजदूरी दर बढ़ाई गई हैं। गोवा में वर्तमान मजदूरी दर पर 10.56% की अधिकतम वृद्धि की गई हैं। वहीं, सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में सबसे कम 3.04% की वृद्धि दर्ज की गई। यह मनरेगा की नई मजदूरी दर 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी हो जाएगा।

अधिसूचना के मुताबिक, कर्नाटक में नई मनरेगा मजदूरी दर प्रति दिन 349 रुपए होगी। जो मौजूदा दर प्रति दिन 316 रुपए से 10.44% अधिक हैं। मतलब की प्रति दिन की मजदूरी में 33 रुपए की वृद्धि हुआ हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए, मनरेगा मजदूरी दरें 2024-2025 के लिए 300 रुपये प्रति दिन तय की गई हैं। जो चालू वित्तीय वर्ष के दौरान 272 रुपये प्रति दिन की तुलना में 10.29% अधिक हैं।

इसी तरह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लिए मनरेगा के तहत एक समान मजदूरी दर हैं। दोनों राज्यों में लगभग 10% की वृद्धि हुई हैं और अब यह मौजूदा 221 रुपये से बढ़कर 243 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के महात्मा गांधी मनरेगा मजदूरों की प्रति दिन की मजदूरी में 22 रुपए वृद्धि की गई हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मनरेगा के तहत् मजदूरी दर एक समान हैं। इन राज्यों में मौजूदा समय में मनरेगा के योजना के तहत् 230 रुपए दिहाड़ी मिलती हैं। लेकिन, इसमें 3.04% की वृद्धि की गई और यह बढ़कर 237 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। यह सबसे कम वृद्धि हैं।

इसके अतिरिक्त आठ अन्य राज्यों में 5 फ़ीसदी से कम की वृद्धि हुई हैं। इनमें हरियाणा, असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, राजस्थान, केरल और लक्षद्वीप शामिल हैं। कुल मिलाकर, वेतन में लगभग 7% की औसत वृद्धि देखी गई हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मौजूदा औसत मजदूरी दर 267.32 रुपए प्रति दिन से बढ़कर 285.47 रुपए प्रति दिन हो गई हैं।

बता दें कि, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर आधार जनसांख्यिकी सत्यापन स्थिति रिपोर्ट के अनुसार, एक जनवरी के आंकड़े के अनुसार, मनरेगा के तहत् लगभग 14.28 करोड़ सक्रिय श्रमिक हैं।

इन्हें भी पढ़िए –

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों ने बनाया अनोखा रिकार्ड, एक दिन में शराबियों ने गटक लिए 20 करोड़ रुपए की शराब, 3 दिन की बिक्री आंकड़े जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

7th Pay Commission DA hike 2024: कर्मचारियों-पेंशनरों को मिला डबल तोहफ़ा, महंगाई भत्ता के साथ बढ़े 9 और भत्ते, मिलेंगे 2 महीने के एरियर का लाभ, 1 अप्रैल से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी

CG VYAPAM: व्यापम द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा में 90 से ज्यादा दिन का लगा ब्रेक, अब इस दिन बाद होंगे परीक्षा

संविदा कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, High Court ने कहा- किसी शर्त में नहीं कर सकते संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण|Contract Employees Regularization

बृहस्पत की घर वापसी..लड़ेंगे चुनाव…औपचारिक ऐलान बाकी.. प्रत्याशी ने टिकट वापस करने के दिए संकेत!..