2000 ka Note: बिना बैंक खाता वाले कैसे बदले 2000 रुपिया का नोट, जानिए RBI की गाइडलाइन

2000 Rupee Note News: भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) ने जैसे ही 19 मई 2023 की शाम एक बड़ा ऐलान किया और कहा कि, 2000 रुपिया का नोट को सर्कुलेशन से बाहर किया जाएगा। लेकिन, इसका लीगल टेंडर जारी हैं। मतलब की 2000 रुपिया का नोट से लेन-देन होगा, इसका वैधता कायम हैं। पर इसका सीमा लिमिट हैं, इसे धीरे-धीरे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया जाएगा। आरबीआई ने अपने गाइडलाइन में बैंको को स्पष्ट रुप से कहा हैं कि, वे अपने ग्राहकों 2000रुपिया का नोट नहीं देंगे। बल्कि, आम जनों के पास 2000रुपिया हैं। उसे एक्सचेंज (बदला) और डिपॉजिट कराया जा सकता हैं। भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपिया की नोट को वापस लेने का फैसला स्वच्छ नोट नीति (Clean Note Policy) के अंतर्गत लिया हैं। अब आते हैं जिसको देखकर पढ़कर आप इस ख़बर को खोले हैं। कि बिना बैंक खाता वाले 2000 रुपिया का नोट कैसे बदले.? तो आइए जानते हैं? क्या कहती हैं भारतीय रिज़र्व की गाइडलाइन-

भारतीय रिज़र्व बैंक ने जारी गाइडलाइन स्पष्ट तौर पर कहा हैं कि, 2000 रुपिया का नोट किसी भी बैंक ब्रांच में जाकर बदल सकते हैं। इसके लिए बैंक खाता का होना कोई जरूरी नहीं हैं। इसके कुछ शर्त हैं। इस शर्त की मुताबिक़, एक बार में 20 हजार रुपिया तक के ही नोट बदल सकते हैं। फिलहाल, इस बात को लेकर क्लैरिटी नहीं हैं कि, एक दिन में या ओवरऑल ऐसे कितने ट्रांजैक्शन किया जा सकते हैं।

यदि आप बिजनेस करेसपॉन्डेंट की मदद से एक्सचेंज का काम करवाया जाता हैं। तो उसकी लिमिट एक दिन में एक खाता के लिए केवल 4000 रुपिया हैं। इसका मतलब 2000रुपिया की सिर्फ़ 2 नोट्स ही बदलवा सकते हैं। 2000 रुपिया के नोट बदलवाने का काम 23 मई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद इस कोई विचार नहीं किया जाएगा।