अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला स्व. सहायता समूहों के महिलाओं ने सुना लोकवाणी कार्यक्रम!

सूरजपुर। जिला पंचायत सूरजपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अश्विनी देवांगन के मार्गदर्शन एवं जिलां पंचायत संसाधन केन्द्र के प्राचार्य पुष्पेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेष बघेल का रेडियोंवार्ता कार्यक्रम लोकवाणी का सीधा प्रसारण ग्राम पंचायत के स्व सहायता समूह के महिलाओं को सुनाया गया एवं विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कार्यक्रम आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य पुष्पेन्द्र शर्मा के द्वारा बताया गया कि शासन के विभिन्न योजनाओं  के उपलब्धि से आज महिलायें ग्राम स्तर पर सशक्त हो रही हैं। शासन के विभिन्न योजना एवं उपलब्धी से संबंधित लघु फिल्म के माध्यम से अवगत कराया गया ताकि इसके परिणाम स्वरूप सरकार की योजनाये आज जनता तक पहुच सके। कार्यक्रम मे उपस्थित कार्यालय जिला पंचायत सूरजपुर के सहायक परियोजना अधिकारी एचआर कंवर द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना अंतर्गत आज ग्राम स्तर पर चल रहे गतिविधियों के बारे विस्तृत चर्चा की गई उनके द्वारा बताया गया की जो महिला समुह से नही जुडे है। उनको समुह से जोड के कौशल विकास की धारा में लाना है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सूरजपुर के सहायक परियोजना अधिकारी आरपी शुक्ला जिला पंचायत के अधीक्षक आलोक भवाल, जिला पंचायत संसाधन केन्द्र के संकाय संदस्य निरोज सिह एवं कार्यलय में पदस्थ अभिषेक सिंह, जितेन्द्र दीपक साहु, गीता सिंह, अंजू साहू एवं ग्राम पंचायत के स्व सहायता से सक्रिय महिलाये उपस्थित रहें।