शांतिपूर्ण होली मनाने अयोजित हुई शांति समिति की बैठक… महिलाओं को भी किया गया सम्मानित…

बलरामपुर..(राजपुर/पुरन देवांगन)..होली पर्व के मद्देनजर थाना परिसर में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पुलिस चौकी बरियो एवं थाना राजपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में होली शांतिपूर्ण तरीके से कैसे मनाया जाय व इसके लिए क्या उपाय किये जायें उपस्थित सभी गणमान्य लोगों से राय लिया गया व इसके लिए सार्थक पहल करने की बात कही गई।

नगर निरीक्षक फ़रदीनंद कुजूर के द्वारा स्थानीय गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि बुद्धजीवियों के साथ बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से होली त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से मनाने का निर्णय लिया गया साथ ही तेज गाति से वाहन चालने वालो पर कार्यवाही का निर्णय लिया गया। वही बरियो चौकी प्रभारी रूपेश नारंग द्वारा सभी लोगो से शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की गई। इस दौरान बरियों में सुनील अग्रवाल इकबाल अहमद ईश्वरचंद मंत्रराम तीजन रामकरण चौधरी अजय गोयल शिवचरण राम व अन्य उपस्थित थे। वही थाना राजपुर के बैठक में एल्डरमैन राजीव गुप्ता पार्षद महेंद्र गुप्ता, विशवास कुमार गुप्ता, सुरेश सोनी, मनोज अग्रवाल, अनिल दुबे, अरुण सोनी, पूरन देवांगन, रंजीत सोनी, जगवंशी यादव, परमेश्वर दूबे, पंकज पोर्ते व अन्य स्थानीय नागरिक पुलिस कर्मी उपस्थित थे।

महिलाओं को किया गया सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर थाना परिसर में महिलाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं थाना प्रभारी फरदीनंद कुजूर द्वारा उपस्थित महिला पुलिस कर्मी एवं अन्य महिलाओं को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी एसआई कल्पना निकुंज, दिना रानी, अनुपमा कुजूर एस्थेर मिंज, पूजा सोनी, रेश्मा कुजूर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।