“भिक्षा से शिक्षा की ओर” मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी महिला उत्थान कल्याण समिति- सरिता महंत

अम्बिकापुर..(उदयपुर/क्रांति रावत).. महिला उत्थान कल्याण समिति का नववर्ष मिलन समारोह सह प्रथम बैठक रखा गया. बैठक में सभी ग्राम पंचायत की महिलाएं उपस्थित रहीं. बैठक में महिला उत्थान कल्याण समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया और जिसमें सर्व सम्मति से सरिता महंत अध्यक्ष, सुनिता अजगले उपाध्यक्ष, चन्द्रकला सिरदार सचिव, कुसुम जायसवाल कोषाध्यक्ष तथा संगठन मंत्री सीमा दास को चयनित किया गया.

इस अवसर पर समिति के सक्रिय सदस्य रीता, तारा श्रीवास्तव गायत्री गुप्ता, ममता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, संगीता धुर्वे तथा अन्य बहुत सारे महिलाएं सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़ी.

बैठक में अध्यक्ष सरिता महंत ने कहा कि हमारा संगठन भिक्षा से शिक्षा की ओर आगे बढ़ेगी लोगों से ₹1 से लेकर यथाशक्ति सहयोग ली जाएगी, ब्लॉक के चयनित दिव्यांग छात्रों को इससे पढ़ने में मदद की जाएगी. महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया जाएगा महिलाओं एवं दिव्यांगों के उत्थान के लिए हमारा संगठन कार्य करेगा.