सरगुज़ा : महिला ने पति के ख़िलाफ़ दर्ज कराया केस… जानिए पूरा मामला

अम्बिकापुर। सीतापुर पुलिस थाने में बुधवार को एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए मारपीट का आरोप लगाई है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति उसे छोड़ दूसरी शादी करना चाह रहा है।

सीतापुर थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपी पति काराबेल में बीज का दुकान चलाता है। पीड़िता के मुताबिक उसका पति पहले भी एक शादी कर चुका है। आरोपी आये दिन महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करता है और बाद में प्रताड़ित कर छोड़ देता है। पीड़िता के साथ भी इसी तरह का व्यवहार कर रहा है। जिससे तंग आकर महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति के इस व्यवहार से वह चिंतित है कि अगर उसने छोड़ दिया तो उसके बच्चों का क्या होगा।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का बयान दर्ज कर, उसका डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया है। आरोपी पति साहिल गायकवाड़ की तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई आरोपी से पूछताछ के बाद ही की जाएगी।