इस बार ‘मैनपाट महोत्सव’ होगा ख़ास… ऐसे सज रहें है रास्ते.. देखिए तस्वीरें

अम्बिकापुर। आगामी 12 से 14 फरवरी तक प्रस्तावित तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव में इस बार राम वनगमन पथ की झलकियां देखने को मिलेगी। मैनपाट के मुख्य मार्गो, महोत्सव स्थल, शासकीय भवनों एवं पर्यटन स्थलों में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा जारी राम वनगमन पथ की लोगोयुक्त साइनेज लगेगा। कलेक्टर संजीव कुमार झा ने आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मैनपाट महोत्सव की तैयारी के लिए आयोजित बैठक में सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को दायित्व सौंपा।

img 20210127 2019077866807675140933233

उन्होंने कहा कि जिन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उस कार्य को पेशेवर तरीके से संपादित करें। कलेक्टर ने कहा कि मैनपाट महोत्सव में राम वनगमन पथ का लोगो सभी साइनेज एवं विभागीय योजनाओं के होर्डिंग में उपयोग करें। सड़क के दोनों ओर के पेड़ में भी इस लोगो को पेंट कराएं। इसके साथ ही सड़क के दोनो ओर रंग-बिरंगे झंडे लगवायें। उन्होंने कहा कि मैनपाट में पर्यटन स्थल के सभी सड़को का मरम्मत कर ठीक करें। पर्यटन स्थल की जानकारी के लिए सड़क में दूरी एवं एरोमार्कयुक्त रेडियम साइनेज लगवाएं।

screenshot 2021 01 27 20 18 51 362661382654312748902

उन्होंने पानी एवं बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान बाहर से आने वाले कलाकारों के आने जाने तथा ठहरने के लिए आवश्यक व्यवस्था के लिए डिप्टी कलेक्टर अनमोल टोप्पो एवं शिक्षा विभाग को दायित्व सौंपा। इसी प्रकार शासकीय अतिथियों के आने-जाने एवं ठहरने की व्यवस्था के लिए एसडीएम अजय त्रिपाठी एवं राजस्व विभाग, मंच के कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी सहायक कलेक्टर विश्वदीप, स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे.आर. नागवंशी, स्टाल आबंटन हेतु डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू एवं एनआरएलएम की टीम, मेला क्षेत्र में पानी, साफ सफाई हेतु अपर कलेक्टर तनुजा सलाम, निगम आयुक्त हरेश मण्डावी एवं पीएचई विभाग, मंच पर लाइट एवं साउंड, पार्किंग, आवागमन के लिए संयुक्त कलेक्टर प्रदीप साह, एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए डिप्टी कलेक्टर प्रवीण भगत एवं संयुक्त संचालक खेल एवं युवा कल्याण ओ.पी. शर्मा, परिवहन व्यवस्था के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, प्रचार प्रसार हेतु जनसंपर्क विभाग एवं साक्षर भारत के जिला परियोजना अधिकारी गीरीश गुप्ता, राम वनगमन पथ के नोडल मोहनसाहू, जिला पंचायत के प्रचार अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, मेला स्थल पर मास्क, सैनिटाइजर तथा थर्मल स्कैनिंग हेतु सीएमएचओ, सभी तरह के पास के लिए अपर कलेक्टर ए एल ध्रुव को दायित्व सौंपा गया।

screenshot 2021 01 27 20 18 42 044832586985048029208

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, सहायक कलेक्टर विश्वदीप, अपर कलेक्टर द्वय एएल ध्रुव एवं श्रीमती तनुजा सलाम सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

screenshot 2021 01 27 20 18 22 386523799045652239070
screenshot 2021 01 27 20 18 31 728761045688541971702