खत्म हुआ इंतजार! Mahtari Vandan Yojna की दूसरी किस्त जारी होने की Date तय! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताई तारीख़

रायपुर. Mahtari Vandan Yojna: अब छत्तीसगढ़ के शादीसुदा पात्र महिलाओं का इंतजार की घड़ी समाप्त होने वाली हैं। दरअसल, महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई हैं। इसकी जानकारी प्रदेश की महिला और बाल विकास विभाग के मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी हैं। इससे पहले प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि,1 अप्रैल को महिलाओं के खाते में पैसा डल जाएंगे। बाद में उन्होंने ये भी बताया कि, 1 अप्रैल को छुट्टी के दिन होने के चलते 2 या 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसा डल जाएंगे। अब मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि, महितारियों पैसा 3 अप्रैल 2024 को दिया जाएगा।

प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, जहां-जहां दिक्कत हैं, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। और उन्होंने कहा कि, कांग्रेस एक लाख रुपए का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। कांग्रेस सिर्फ धोखा देना जानती हैं।

आगे मंत्री राजवाड़े ने कहा कि, 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त की राशि आएगी। इस योजना के तहत महतारियों को पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं। चुनाव से पहले महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि, सालाना 12 हजार रूपए देंगे। मतलब हर महीना के हिसाब से 1000 रुपए दिया जा रहा हैं और दिया जाएगा।

बता दें कि, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हैं। इस योजना के तहत् हर शादीशुदा महिलाओं को सरकार की ओर से पैसा दिया जाता हैं। हर महीने 1000-1000 रुपए पात्र महिलाओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से डाले जाते हैं। इस तरह सालाना 12 हज़ार रुपए दिए जाते हैं। इस योजना के तहत् पहली क़िस्त की राशि 10 मार्च को महिलाओं के खाते में डाला गया था।

इन्हें भी पढ़िए –

छत्तीसगढ़ के शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, आज से महंगी हुई शराब, डायरेक्ट इस Link से Download करें शराब का दामों का Pdf फ़ाइल

Rashan Card: राशन कार्ड पर मिलेगी अंग्रेजी शराब, बेरोजगारों को दारू के ठेके! इस महिला प्रत्याशी ने किए गजब चुनावी वादे

Big Breaking: छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों को मिली राहत, स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव, विभाग ने जारी किया आदेश

IMD Weather Update: बदल रहा है मौसम का मिजाज! कई राज्यों में पारा 40 पार, बारिश के साथ लू के आसार; IMD का अलर्ट

Land Registry Rate: अब जमीन लेना हुआ महंगा, रजिस्ट्री के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, इस दिन से 30% की छूट होगी खत्म