महिला मोर्चा की मंडल कार्यसमिति का प्रथम बैठक हुआ संपन्न…


सीतापुर(अनिल उपाध्याय)। भाजपा महिला मोर्चा मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक ग्राम-पंचायत भवन देवगढ़ में आयोजित हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी पैंकरा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और इसके हर एक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति पूरी तरह निष्ठावान है।उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर पार्टी द्वारा दिये गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करना है और घर-घर तक पार्टी का संदेश पहुँचाना है ताकि हम ज्यादा से ज्यादा लोगो को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ सके।

बैठक को भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह,सह-कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल,प्रदेश मंत्री अजजा मोर्चा सेतराम बड़ा,मंडल अध्यक्ष श्रवण दास महामंत्री विंधेश्वरी पैंकरा रंजीत गुप्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रामदयाल चौहान मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी आदि ने भी संबोधित किया और ग्राम देवगढ़ में आयोजित कार्यसमिति की बैठक के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर अंबिकापुर से मधु चौदहा, उमा पांडेय, नीलम राजवाड़े, ललिता तिर्की सहित मंडल प्रभारी महिला मोर्चा नीरू मिस्त्री, मुनेश्वरी पैंकरा, स्नेहलता गुप्ता, संध्या जायसवाल, राधा यादव, सरस्वती पैंकरा, अमृता पैंकरा, माहेश्वरी दास, रजनी सिंह, ललिता तिवारी, उर्मिला चौहान, सुनीता सोनवानी, सुभाष उराँव, राजेन्द्र प्रजापति, राहुल गुप्ता, कौशलेंद्र गुप्ता, इलू रूपेश आर्य गुप्ता, दीपक दास, रामेश्वर दास आदि उपस्थित थे।