सरगुजा : कन्या स्कूल में बास्केटबॉल ग्राउंड का हुआ भूमिपूजन.. 6 लाख के लागत से होगा निर्माण..

अम्बिकापुर। शासकीय कन्या उ. मा. वि. अम्बिकापूर स्कूल में 6 लाख लगभग लागत का नये मापक का बास्केटबाल ग्राउंड का भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव, सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश गुप्ता, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा, अजय सिंह बड्डू, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शमा परिवन, सदस्य प्रभात रंजन सिन्हा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापूर संस्था प्राचार्या एस. एस. कुरैशी उपस्थित थे।


बास्केटबाल ग्राउंड का भूमिपूजन विधि विधान से बास्केटबाल के राष्ट्रीय व मेडलिस्ट खिलाड़ीयों के समझ किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता व संस्था के सभी स्टाफ के साथ कन्या स्कूल के सभी खिलाड़ी भी उपस्थित थे।