मुख्यमंत्री अलंकार से सम्मानित शिक्षक मनोज कुशवाहा का भाजपाइयों ने किया सम्मान

सूरजपुर। मुख्यमंत्री अलंकार पुरस्कार से सम्मानित सहायक शिक्षक एलबी मनोज कुशवाहा के निवास रामनगर में जाकर भाजपा पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यसमिति सदस्य एवं आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला कोषाध्यक्ष बाबूलाल यादव, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दुर्गा गुप्ता, महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रुकमणी सिंह, युवा मोर्चा के जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश यादव, महिला मोर्चा की फूलवती देवांगन, दीपक ठाकुर एवं रानी गिरी ने रामनगर गांव में जाकर मुख्यमंत्री अलंकार पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री कुशवाहा को साफा एवं श्रीफल से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।