रामनगर से पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रवाना हुए कार्यकर्ता, महिलाओं ने पहनी कमल प्रिंटेड साड़ी

सूरजपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी का कार्यक्रम पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया है। पीएम के कार्यक्रम में संभाग के सभी 14 विधानसभा सीटों के विधायक मौजूद रहेंगे। बता दें कि, पीएम मोदी के कार्यक्रम में एक लाख भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।

20240424 1032528539376160556575617

सूरजपुर जिले से भी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता अम्बिकापुर पहुंच रहे है। इसी कड़ी में विश्रामपुर भाजपा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता भी अम्बिकापुर पहुंच रहे है। रामनगर की महिलाएं भाजपा और कमल निशान प्रिंटेड साड़ी पहनकर पीएम मोदी के सभा में शामिल होंगे। रामनगर से बाबूलाल यादव, रुकमणी सिंह, सुनील श्रीवास्तव, दिनेश यादव, विजय यादव, मोतीलाल प्रजापति, विफल सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता पीएम के कार्यक्रम के लिए रवाना हो चुके है।