रामनगर में मोदी सरकार की योजनाओं को जान रही महिलाएं, भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे घर-घर

सूरजपुर. जिले के भाजयुमो युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी दिनेश यादव व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रुकमणी सिंह ने ग्राम पंचायत रामनगर में जनसंपर्क अभियान चलाया और महिलाओं को मोदी सरकार की योजनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही मोदी की गारंटी के फायदे बताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील महिलाओं से की।

20240430 2111068219264624788510800

दरअसल, लोकसभा चुनाव का समय नजदीक है। ऐसे में भाजपा के छोटे हो या बड़े, सभी कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंच रहे है और बूथ स्तर पर चाय पर चर्चा जैसे कार्यक्रम कर कमल छाप में वोट कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की बात कह रहे है। रामनगर में भी इन दिनों भाजपा के नेता, कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच रहे है और भाजपा की वोट देने की अपील कर रहे है।

20240430 2110547209027303664856341