Big Breaking : सूरजपुर में SECL कर्मियों से भरी बस पुल के नीचे गिरी, 50 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार; दो लोगों के बहने की ख़बर, 40 से ज्यादा घायल

सूरजपुर : जिले में बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार एसईसीएल भटगांव के कर्मचारियों को खदान ले जाने वाली बस पलट गई। इस दौरान बस में 50 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

बताया जा रहा है कि घटना बोझा-खडग़ांव मार्ग के पुलिया में हुई। जहां एसईसीएल कर्मचारियों से भरी बस पलट कर पुलिया के नीचे गिर गई। घटना में 2 कर्मचारियों के बहने की ख़बर सामने आ रही है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

वहीं 40 से ज्यादा कर्मचारियों के घायल होने की सूचना हैं, जिन्हें एसईसीएल भटगांव अस्पताल लाया जा रहा है। सभी कर्मचारी बस में सवार होकर महान दो वह तीन खदान जाने के लिए निकले थे।

(विस्तृत जानकारी का इंतजार है)