Fatafat Update: शॉर्ट में पढ़ें पांच बड़ी खबरें!

१. ठंड ने बढ़ाई टेंशन, इन राज्यों में स्कूल बंद

इन दिनों उत्तर भारत में लोग कड़ाके की ठंड और घने कोहरे दोहरी मार झेल रहे हैं। हालात बिगड़ते देख कई राज्यों में स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। इनमें –

> दिल्ली में पहले से ही 15 जनवरी तक स्कूल बंद हैं
> झारखंड में 5वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक बंद
> यूपी में राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में 14
जनवरी तक स्कूल बंद
> हरियाणा में भी 15 जनवरी तक स्कूल बंद
> बिहार में 1 से 10वीं तक सभी स्कूल 14 तक बंद

२. भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कई पूर्व सेनाधिकारी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंची। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। यात्रा के कुरुक्षेत्र पहुंचने पर पूर्व सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर, लेफ्टिनेंट जनरल RK हुड्डा, लेफ्टिनेंट जनरल VK नरूला, मेजर जनरल SS चौधरी, मेजर जनरल धर्मेंद्र सिंह, कर्नल जितेंद्र गिल, कर्नल पुष्पेंद्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल DDS संधू, मेजर जनरल बी सहित कई पूर्व सेना अधिकारी शामिल हुए।

३. नोट पर कुछ भी लिखा तो अमान्य हो जाएगी करेंसी?

सोशल मीडिया पर इन दिनों RBI के नाम से एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि अगर किसी भी नए नोट पर आपने कुछ लिखा तो वह अमान्य हो जाएगा और वह लीगल टेंडर नहीं रह जाएगा। वायरल मैसेज में कहा जा रहा है कि RBI की नई गाइडलाइंस में ये नए नियम जारी किए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए PIB फैक्ट चेक ने इसकी पड़ताल की और बताया कि ये मैसेज पूरी तरह से फर्जी है।

४. गंगा की तरह है BJP, मुक्ति पाने के लिए इसमें डुबकी लगाएं!

त्रिपुरा के CM माणिक साहा ने दक्षिण त्रिपुरा के काकराबान में वामपंथी नेताओं से BJP में शामिल होने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि BJP गंगा नदी की तरह है। इसमें डुबकी लगाने से सभी पापों से मुक्ति मिल जाएगी। साहा ने कहा कि मैं उन लोगों से अपील करता हूं, जो स्टालिन और लेनिन की विचारधारा में विश्वास करते हैं। वह लोग BJP में शामिल हों। CM ने कहा कि BJP की ट्रेन के डब्बे अभी खाली हैं।

५. इस देश के राष्ट्रपति का पैंट में पेशाब करते हुए वीडियो वायरल

दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति सल्वा कीर मयार्डिट (71) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर द. सूडान में पत्रकारों और सरकार के बीच जमकर बवाल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दक्षिण सूडान में छह पत्रकारों को हिरासत में लिया गया है। वीडियो में राष्ट्रपति सल्वा को देश के राष्ट्रगान के लिए खड़ा देखा जा सकता है। इसी दौरान उनकी पैंट का एक भाग गिला दिखता है। संभवत: उन्होंने पेशाब कर दिया था।