विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर ओड़गी से सूरजपुर तक निकली भव्य बाइक रैली, हजारों की संख्या में शामिल हुए लोग



सूरजपुर/भैयाथान। यूएनओ द्वारा घोषित विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के जिला स्तरीय कार्यक्रम के आव्हान पर ओड़गी से सूरजपुर तक बाइक का भव्य रैली का नेतृत्व आदिवासी युवा छात्र संगठन के द्वारा किया गया। रैली में डीजे के साथ 500 बाइक में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार बंछोर, जिला पंचायत सदस्य देवनारायण चेरवा, कंवर यूथ क्लब के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश पैकरा, सरपंच करौंदामुड़ा सत्या सिंह, कंवर समाज के जिला अध्यक्ष रामवृक्ष पैकरा, महासचिव रमाकांत पैकरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीताराम भास्कर, जनपद सदस्य नधिर पैकरा, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष संदीप कुशवाहा। मुख्य रूप से रैली का नेतृत्व AYSU संरक्षक अशोक पैकरा, जिलाध्यक्ष कृष्ण नारायण चेरवा, AYSU ओडगी ब्लॉक अध्यक्ष लक्षण सिंह पोर्ते, भैयाथान अध्यक्ष अंकित पैकरा, प्रेमनगर अध्यक्ष अनिमेष सिंह, प्रतापपुर अध्यक्ष सचिन पैकरा, सदस्य रश्मि सिंह, आलोक सिंह, प्रेम सिंह,चंद्रिका सिंह, सुरजदेव सिंह, गगन सिंह, अभिषेक मरावी, जयसिंह, मनमोहन सिंह, अभय टोप्पो, नितिन एक्का, मंजीत पैकरा, राजेश सिंह, योगेश सिंह, कुलदीप सिंह, कुलदीप पैकरा, नीरज कुमार, संदीप पैकरा अन्य AYSU के सदस्य थे। समाज के प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, देवी पैकरा, हुकुम पैकरा, जोखन पैकरा, बिंदेश्वरी पैकरा शामिल रहे।

image editor output image 290884137 1660111209326