सूरजपुर जिले मे एक सहायक उप निरीक्षक बने उप निरीक्षक……

सूरजपुर

जिला सूरजपुर में कार्यरत् ए.एस.आई. दिनेष कुमार साहनी एस.आई. पद पर पदोन्नत हुए है। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एस.एस.सोरी द्वारा आज स्टार लगाकर इन्हें उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई। इस दौरान क्राईम ब्रान्च प्रभारी सी.पी.तिवारी, मुख्य लिपिक संतोष वर्मा, स्थापना प्रभारी आनंद राम पैकरा, एस.आई. कैलाष मिर्रे एवं प्रधान आरक्षक मनोज सिंह उपस्थित रहे।