सूरजपुर : जनपद अध्यक्ष पर गंभीर आरोप… BDC को मारने की धमकी.. ऑडियो वायरल …. अब थाने पहुंचा मामला

सूरजपुर। जनपद अध्यक्ष द्वारा जनपद सदस्य के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। जिससे संबंधित एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। आरोप है की सूरजपुर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह सिलफिली क्षेत्र के जनपद सदस्य को फ़ोन पर गालियां और मारने की धमकी दे रहे है। वहीं अब जनपद सदस्य ने जनपद अध्यक्ष के ख़िलाफ़ पुलिस थाने में शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक़ मामला 14 मार्च (रविवार) की शाम 7:30 बजे का है। सिलफिली क्षेत्र क्रमांक 21 के जनपद सदस्य युग्मेश सिंह टेकाम ने बताया की वे सलका जनपद सदस्य पति सूर्यभान सिंह, रामनगर जनपद सदस्य पति सकेश्वर सिंह, हरिपुर जनपद सदस्य ओम प्रकाश सिंह के साथ झूमरपारा में अपने मित्र के यहां गए हुए थे। जहां से लौटने के दौरान रामनगर के समीप पहुंचे ही थे.. की सूरजपुर जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह द्वारा ओमप्रकाश सिंह के मोबाइल पर कॉल कर जनपद के कार्य को लेकर उसे गाली-गलौज किया।

वहीं अब जनपद सदस्य युग्मेश सिंह ने जनपद अध्यक्ष जगलाल सिंह के ख़िलाफ़ जयनगर थाना में शिकायत दर्ज कराया है.. और जनपद अध्यक्ष के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

“शिकायत प्राप्त हुआ है। संबंधित द्वारा आवेदन पत्र दिया गया है। जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी”

दीपक पासवान, थाना प्रभारी, जयनगर

(नोट- फ़टाफ़ट न्यूज़ डॉट कॉम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।)