सरगुज़ा : बठेना में दलित परिवार की मौत के विरोध में भाजपाइयों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय).. प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधान सभा क्षेत्र पाटन के गाँव बठेना में विगत 5 मार्च को एक दलित परिवार के पाँच लोगो की मौत के मामले में शासन-प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुये भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद विक्की नामदेव के नेतृत्व में आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी रूपेश नारंग के नेतृत्व में चौक पर मुस्तैद पुलिस ने दहन से पूर्व ही पुतला अपने कब्जे में ले लिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम, प्रभात खलखो अनिल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत रूपेश गुप्ता, पार्षद भोला मिंज, राजकुमार गुप्ता, रोशन गुप्ता, नीरू मिस्त्री, विनोद अग्रवाल, स्नेहलता गुप्ता, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा संगीता कंसारी, अनिल दास, इलू गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, सेतराम बड़ा, दीपक दास, पार्षद भूपेंद्र सिंह सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।