देश में बढ़ती महंगाई को लेकर सरगुजा युवा कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन..

अम्बिकापुर। देश में बढ़ती पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर आज सरगुजा में भी सरगुजा युवा कांग्रेस के द्वारा पेट्रोल पंप के सामने Covid-19 के नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया ।

प्रदेश कांग्रेस के आवाह्न पर एवं टी. एस. सिंह देव के मार्गदर्शन में आदित्येश्वर शरण सिंह देव निर्देशानुसार आज सरगुजा युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में सरगुजा युवा कांग्रेस के द्वारा बढ़ती पेट्रोल डीजल के दामों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इसमें मुख्य रूप से सरगुजा जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अविनाश शुक्ला , जिला महासचिव दिलीप मिंज , कृष्णा यादव , जिला सचिव युवा कांग्रेस देवब्रत गुप्ता(देवा) , सुरेन्द्र गुप्ता ,जिला सचिव युवा कांग्रेस निहाल बंसल, अम्बिकापुर विधानसभा संयोजक युवा कांग्रेस आकाश यादव , वैभव पांडेय ,अभिषेक सोनी, आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।