देश में लगातार बढती महंगाई को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने किया विरोध प्रर्दशन…

बतौली(अनिल सोनी)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी(पि.व.)के बैनर तले केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं मे हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में चलाए जा रहे आंदोलन के अंतर्गत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेश पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से समस्त ब्लॉकों में 11 जून 2021 शुक्रवार को प्रातः 10:00 से 1:00 तक पिछड़ा वर्ग के सभी सदस्य एवं कांग्रेस कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा पेट्रोल पंप बतौली के समक्ष प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पि. व . राजकुमार सोनी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पालु गुप्ता, सुरेश गुप्ता, युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अजीत गुप्ता, सोनु अग्रवाल, ईश्वर सोनी, कांग्रेस कार्यकर्ता अनिल सोनी, राजेश अग्रवाल,चेरतु दास, राम कृपाल , अमित गुप्ता तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे