Ambikapur News: अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की हुई मौत

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा…नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से मृत युवकों के घर मे मातम छा गया हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हैं।

इस घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम बालमपुर के पास नेशनल हाईवे क्र 43 पर तेज रफ्तार एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।जिससे कोरकोट पारा तेलाइधार निवासी बाइक सवार 21 वर्षीय उदय दास एवं 19 वर्षीय विशाल दास गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें उपचार हेतु एम्बुलेंस 108 की मदद से हॉस्पिटल लाया गया। जहाँ उपचार के दौरान चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद मृत युवकों के घर में मातम छा गया। सड़क दुर्घटना में जवान बेटों को खोने वाले माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हैं। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पीएम उपरांत शव परिजनों को सौप दिया हैं।

फिलहाल, ठोकर मारने वाली वाहन का पता नहीं चल पाया हैं। पुलिस दुर्घटनकारी वाहन की पत्तासजी में लगी हुई हैं।

इसे भी देखिए –