पीसीसी चीफ मरकाम का दावा- कल तक बन जाएंगे 15 लाख कांग्रेस सदस्य

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने विभिन्न मुद्दों को लेकर बुधवार को बयान जारी किया है। कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर पीसीसी चीफ ने कहा कि सदस्यता अभियान में अब तक 14 लाख सदस्य बने हैं। इसमें मैनुअल 7 लाख 37 हजार और डिजिटल माध्यम से 7 लाख 40 हजार सदस्य बने। कल यानी गुरुवार को सदस्यता अभियान का अंतिम दिन है और कल तक 15 लाख सदस्य बन जाएंगे।

वहीं खैरागढ़ उपचुनाव पर मरकाम ने कहा कि हर सेक्टर में विधायकों की ड्यूटी लगाई है। हम प्रत्येक बूथ जितने का काम कर रहे हैं। हम बूथ जीतेंगे तो विधानसभा जीतेंगे। हमारी सरकार की नीतियों के दम पर हम खैरागढ़ उपचुनाव जीतेंगे। साथ ही 31 मार्च से शुरू हो रहे महंगाई मुक्त भारत अभियाम पर पीसीसी चीफ मरकाम ने कहा कि कल से पूरे देश और प्रदेश में महंगाई को लेकर क्रमबद्ध अभियान शुरू होगा। कल अपने-अपने घरों के सामने कार्यकर्ता मोटरसाइकिल, गैस सिलेंडर और अन्य वस्तुओं को फूल माला पहनकर सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद क्रमबद्ध महंगाई को लेकर प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।