छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर.. BJP करेगी खेत सत्याग्रह..

किसान बईठका में लिया गया फ़ैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा खेत सत्याग्रह करेगी। सत्याग्रह 9 सूत्रीय मांग को लेकर होगा। किसानों के हित के लिए भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के दिन खेत सत्याग्रह करेगी।

आरंग विधानसभा के ग्राम नरदहा में हुई किसान बईठका में यह फैसला लिया गया है। भाजपा का कहना है कि- किसानों को सरकार की तरफ से नहीं दिया जा रहा कोई मुआवजा, इसका जवाब भाजपा खेत सत्याग्रह के माध्यम से देगी।