छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल, 23 फरवरी को लेंगे राज्यपाल पद की शपथ

Raipur. छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से सुबह 7ः40 बजे राजधानी रायपुर के निकल रहे हैं।सुबह 8ः30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर सुबह 10ः00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे राजभवन के लिए रवाना होंगे। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को सुबह 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे।

राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।