CG News: सिंकासेर बांध से नहर बनाकर पानी देने की घोषणा के बाद भी अब तक नही मिला पानी, सड़को पर ऊतर कर प्रदर्शन

RAIPUR…भारतीय जनता पार्टी अपनी तमाम मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतर आई। इस बार राजधानी के सड़को में महासमुंद और गरियाबंद जिले के किसान सड़को पर उतर कर प्रदर्शन किए। किसानों की मांग हैं सिंकासेर बांध के बैकवॉटर से किसानों को पानी मिले। और इसी मांग को लेकर कृषि मंत्री का बंगला घेरने सभी भाजपा कार्यकर्ता और किसान एकात्म परिसर से निकले।

IMG 20230301 WA0012



बता दें कि, बीजेपी बांध बनाकर किसानो को पानी देने की मांग कर रहे हैं। बैकवॉटर को नहर बनाकर किसानों को देने की घोषणा हो चुकी है। लेकिन, घोषणा के बाद भी अब तक इसे प्रशासनिक स्वीकृति नही मिली है। ये प्रदर्शन महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गरियाबंद और महासमुंद के किसान शामिल हुए हैं। किसान आदिवासी अंदाज़ में प्रदर्शन में शामिल हुए तो महिलाएं कलश लेकर पहुँचीं हुई है। प्रदर्शन एकात्म परिसर से निकले उन्हें जेल रोड में ही बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया गया।

IMG 20230301 WA0013

इस बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोकने पुलिस बल की तैनाती, जेल रोड में बेरिकेड्स लगाकर बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोका गया। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमाझटकी भी हुई। सांसद चुन्नीलाल साहू ने कहा गरियाबंद जिला का एक महत्वपूर्ण परियोजना है जिसे अब तक स्वीकृति नही मिली है। सिंका सेर बांध का 20 गुना पानी बह जाता है, एक तरफ पानी बह रहा है दूसरी तरफ किसानों के खेत सूखी है। अकाल और अल्प वर्षा में गरियाबंद और महासमुंद जिला के किसान परेशान है। पलायन हो रहा है, बैकवॉटर से बहने वाले पानी को नहर बनाकर सुखी बांधों को किसानों के खेत में पहुंचाने के लिए नहर बनाकर सर्वे हो चुका है लेकिन सर्वे के बाद कोई भी स्वीकृति नहीं मिली है।

IMG 20230301 WA0015

पिछले 10 साल से किसान तड़प रहे हैं। पानी के लिए और पानी फालतू बह रहा है। सरकार से मांग करते हैं कि बेकार बहने वाले पानी को नहर बनाकर किसानों के खेत तक पहुंचाया जाए।