CG BREAKING: चंद्राकर ने कांग्रेस की तुलना राक्षसों से की, बोले मारी जाएगी इनकी 14 हजार सेनाएं, इस चुनाव में वध सुनिश्चित

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय रामायण करवाने जा रही हैं। 1 जून से 3 जून तक रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बयान सामने आया हैं। चुनाव का समय हैं। ऐसे में बयानबाजी सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं। विपक्ष लगातार सरकार के कामकाज योजनाओं पर हावी होता रहा हैं। इस बार चंद्राकर ने कांग्रेस पार्टी की तुलना राक्षसों से कर डाली। चंद्राकर ने कहा- रामायण महोत्सव अरण्यकांड पर आधारित हैं। अरण्यकांड में दो घटनाएं हैं। एक में भगवान ने नवधा भक्ति कही हैं। दूसरी घटना में राक्षसों और उनकी 14,000 सेनाओं की हत्या भी की गई इसी धरती पर हैं। इस चुनाव में कांग्रेस का वध सुनिश्चित हैं। कांग्रेस इन्हीं राक्षसों के बराबर हैं। इनकी भी पूरी 14 हज़ार सेना मारी जाएगी।

कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कसा तंज

अजय चन्द्राकर ने कहा- कांग्रेस के सम्मेलन जैसे उपक्रम करने से कोई फायदा नहीं है। ये घोटाला करने वाली पार्टी हैं। अवैध शराब बेचने वाली पार्टी हैं। हत्या आत्महत्या हो रही है। माफियाओं का राज हैं। जनता में कांग्रेस के बारे में परसेप्शन बन चुका हैं।