मुख्यमंत्री ने किया नये वर्ष के शासकीय कैलेण्डरों का विमोचन

   रायपुर, 09 जनवरी 2014

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ शासन के नये वर्ष 2014 के सचित्र कैलेण्डरों को विमोचन किया। ये कैलेण्डर राजस्व विभाग से संबंधित शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री संचालनालय द्वारा प्रकाशित किए गए हैं। इनमें सचित्र बड़े और छोटे दीवार कैलेण्डर सहित एक छोटा सचित्र टेबल कैलेण्डर और शीट कैलेण्डर भी शामिल हैं। विमोचन के संक्षिप्त और सादगीपूर्ण समारोह में मुख्य सचिव श्री सुनिल कुमार, प्रमुख सचिव आवास एवं पर्यावरण श्री एन. बैजेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री अमन कुमार सिंह, सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, संचालक जनसम्पर्क श्री ओ.पी. चौधरी और संचालक शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री संचालनालय श्री चन्द्रकांत उईके सहित अन्य अनेक अधिकारी उपस्थित थे। ये शासकीय कैलेण्डर निर्धारित मूल्य पर राजधानी रायपुर के विकास भवन परिसर (राजभवन के पीछे) सिविल लाईन स्थित शासकीय मुद्रण एवं लेखन सामग्री संचालनालय (शासकीय मुद्रणालय) के नियंत्रक के दफ्तर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए वहां के टेलीफोन नम्बर 0771-2331302 पर अधिकारियों से सम्पर्क किया जा सकता है।