Big Breaking: रायगढ़ से अम्बिकापुर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी… कई यात्री घायल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां रायगढ़ से अंबिकापुर जा रही अंबिका बस क्रमांक सीजी 15 एबी 1291 हादसे का शिकार हो गई। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में हुई है।

जानकारी के मुताबिक अंबिका बस यात्रियों को लेकर रायगढ़ से अंबिकापुर जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान सामारूमा के पास सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस घटना में बस में सवार कई यात्रियों को चोट आई है। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही टीआई कृष्णकांत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल यात्रियों को इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल में भेज दिया।