छत्तीसगढ़: तेज रफ्तार डंपर ने महिला को रौंदा… मौके पर ही मौत.. अब तक नहीं हो सकी है शिनाख्त!

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सड़क हादसा हो गया है। हादसे में महिला की मौत हो गई है। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात महिला सड़क के किनारे चल रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार से आ रही डंपर ने उसे रौंद दिया था। मौके पर ही महिला की मौत हो गई।

पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है, जहां करीब 11 बजे तेज रफ्तार डंपर ने एक महिला को रौंद दिया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने डंपर चालक को पकड़ा। इधर खमतराई पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पेट्रोलिंग टीम पहुंची। उसके बाद महिला की डेट बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने बताया कि सड़क हादसे में एक अज्ञात महिला की मौत हो गई है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की शिनाख्त की जा रही है।